फाइल फोटो
फाइल फोटो

गहने बनाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये के हीरे लेकर नहीं लौटाने का आरोप, एक गिरफ्तार

Published on: 

बड़ाबाजार थाना इलाके की घटना

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

बड़ाबाजार स्थित एक सोने की दुकान से गहने बनाने के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के हीरे लेकर वापस नहीं करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौविक कोले के रूप में हुई है। बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया। सरकारी वकील स्याल ने अदालत को बताया कि आरोपी ने गहने बनाने के नाम पर दुकान से करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य के हीरे लिए थे, लेकिन बाद में उन्हें वापस नहीं किया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने आरोपी की हिरासत की मांग की। अदालत ने पुलिस की अर्जी मंजूर करते हुए सौविक कोले को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in