गो तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

गो तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : वाहन के जरिए गायों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम असगर फकीर है। वह मगराहाट इलाके का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त तस्करी के लिए इनोवा या जाइलो वाहन की पिछली सीटें निकालकर एक गुप्त जगह बनाई थी। इसी जगह में चोरी की गई गायों को रखता था। जांचकर्ताओं का दावा है कि पुलिस की नजरों से बचाकर इस तरह गायों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता था। सोनारपुर में गाय चोरी की एक घटना की जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पता लगाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि असगर जिले में सक्रिय गाय चोरी और तस्करी गिरोह के प्रमुख लोगों में से एक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य जिले के विभिन्न इलाकों में फैले हुए हैं। आरोप है कि मौका देखकर पहले गायों की चोरी की जाती थी। इसके बाद चोरी की गई गायों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए सामान्य यात्री वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था। इस वजह से बाहर से देखने पर वाहन के अंदर क्या ले जाया जा रहा है, इसका आसानी से पता नहीं चलता था। जांचकर्ताओं का यह भी दावा है कि एक समय ‌अभियुक्त बांग्लादेश में गाय तस्करी से भी जुड़ा हुआ था। बाद में सीमा पार तस्करी करना मुश्किल होने के बाद गिरोह ने अपना तरीका बदल लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in