गरफा में जलजमाव से निपटने की तैयारी तेज

जादवपुर और बेहला पूर्व में पंप, ड्रेजिंग व राहत उपायों पर जोर
बैठक के दौरान मौजूद जादवपुर की विधायक शर्बरी मुखर्जी साथ में हैं केएमसी के अधकारी
बैठक के दौरान मौजूद जादवपुर की विधायक शर्बरी मुखर्जी साथ में हैं केएमसी के अधकारी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के गरफा में पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य जारी है। जादवपुर की विधायक शर्बरी मुखर्जी ने कहा कि मानसून के दौरान जलजमाव से तत्काल राहत के लिए अतिरिक्त पंपों की आवश्यकता है। इस संबंध में कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बेहला के सरत सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पंप ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने चाहिए, ताकि जलजमाव की स्थिति में लोग तुरंत उनसे संपर्क कर सकें। उन्होंने इलाके में ड्रेजिंग का काम जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। शर्बरी मुखर्जी ने बताया कि इस मुद्दे पर हुई बैठक शांतिपूर्ण रही और सिंचाई विभाग तथा कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की गई। वहीं, बेहला पूर्व के विधायक शंकर सिकदार ने कहा कि क्षेत्र में जलजमाव की समस्या और प्रभावित स्थानों की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in