गांजे की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाते हुए
पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाते हुए
Published on

दक्षिण 24 परगना : गांजे की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम बुवाई नस्कर (26) और आकाश नस्कर (18) हैं। बुवाई नस्कर हातिसाला थाना क्षेत्र के पंचारिया और आकाश नस्कर इलेक्ट्रिक कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के महीषबातान का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम घुटियारी शरीफ आरओपी के ओसी तुहिन मंडल को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति कुछ संदिग्ध सामान लेकर जीवनतला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ स्थित रवींद्रनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी पहचान बताई। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर दोनों के कब्जे से करीब 4.23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे गांजा बेचने के उद्देश्य से जीवनतला थाना क्षेत्र के रवींद्रनगर, घुटियारी शरीफ आए थे। उन्हें यह गांजा एक अन्य व्यक्ति को पैसे के बदले बेचना था। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत बरामद गांजे को जब्त कर लिया गया।दोनों को कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in