समुद्र का पानी हवा में उठता देख दहशत में आए लोग

करीब 4-5 मिनट तक रहा असर, तट पर निगरानी बढ़ाई गई
वाटर बवंडर की तस्वीर
वाटर बवंडर की तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : गंगासागर में गुरुवार की सुबह समुद्र में शक्तिशाली जल बवंडर (वाटर स्पाउट) उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कपिल मुनि आश्रम के पास स्थित दूसरे स्नान घाट के निकट समुद्र में इस प्राकृतिक घटना को देखकर तीर्थयात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग सहम गए। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। वहीं, पुलिस ने समुद्र तट से सटे इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in