गंगासागर मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

विभिन्न विभागों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपंकर जाना, साथ में हैं डीएम अभिषेक तिवारी व अन्य
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपंकर जाना, साथ में हैं डीएम अभिषेक तिवारी व अन्य
Published on: 

राम बालक सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : राज्य में पहली बार बनी भाजपा सरकार के नेतृत्व में गंगासागर मेला 2027 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सफल आयोजन, व्यापक तैयारियों, आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को काकद्वीप में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की समग्र तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री दीपंकर जाना और जिलाधिकारी अभिषेक तिवारी एवं पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क, परिवहन, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को समयबद्ध तरीके से तैयार करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गंगासागर मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक तीर्थयात्रा का अनुभव मिल सके। बैठक में मेले के सुचारु संचालन के लिए विभागीय जिम्मेदारियों और कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News