हुगली के त्रिवेणी में गंगा मिशन का स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, हजारों लोगों को मिला लाभ

हुगली के त्रिवेणी में गंगा मिशन का स्‍वास्‍थ्‍य शिविर, हजारों लोगों को मिला लाभ
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली/ कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के त्रिवेणी क्षेत्र में लगे कुम्‍भ मेले में गंगा मिशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सेवा शिविर शुक्रवार को सम्‍पन्‍न हुआ। शिविर में भोजन पेयजल और स्‍वास्‍थ्‍य जांच की सेवाए उपलब्‍ध करवाई गई।

गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन 11 फरवरी को किया गया। शिविर के दौरान लगभग 20 हजार लोगों ने सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करते हुए डॉ. सादिया खान ने मरीजों की जांच की और आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। उनके योगदान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in