KMC में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करती हुई
केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करती हुई
Published on: 

कोलकाता : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की ओर से काउंसलर्स क्लब रूम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडे ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कोलकाता नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। महात्मा गांधी की जयंती को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में पूरी दुनिया में ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अहिंसा और सत्य के उनके संदेश को याद करते हुए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कोलकाता के विभिन्न इलाकों में भी गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। केएमसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के विचारों और उनके आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा और मानवता के प्रति गांधीजी का संदेश आज भी प्रासंगिक है। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in