गहना चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला की तस्वीर
गिरफ्तार महिला की तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : गहना चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम चाइना चक्रवर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार, वह ग्रीन पार्क इलाके की रहने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समरेश चक्रवर्ती के घर से आभूषण चोरी होने के बाद इस संबंध में नरेंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने घर की परिचारिका चाइना चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in