

कोलकाता : सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन (श्री ब्रह्मर्षि आश्रम-कोलकाता केंद्र) और महावीर सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026 को जोका स्थित महावीर सेवा सदन में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य गुरुदेव ओम सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि जी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में 200 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में 70 से अधिक गुरुभक्त और सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों पन्नालाल जी कोचर, महेंद्र जी बछावत, संजय जी कोठारी और जितेंद्र जी मेहता का महावीर सेवा सदन के पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
श्री ब्रह्मर्षि आश्रम-कोलकाता केंद्र की महिला प्रेसिडेंट सुनीता जी राखेचा ने सदन के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने तिरुपति आश्रम की लोककल्याणकारी गतिविधियों और गुरुदेव के आध्यात्मिक दर्शन की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पन्नालाल जी कोचर ने भी संस्थान की प्रगति की प्रशंसा की।
महावीर सेवा सदन के जे. एस. मेहता ने कहा कि ये कृत्रिम पैर केवल 200 लोगों को नहीं, बल्कि उनके परिवारों को भी आत्मनिर्भरता का आधार देंगे। सदन के अध्यक्ष विजय चोरड़िया ने बताया कि कृत्रिम अंग वितरण के साथ मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में सचिव हमीर मल सेठिया, सहसचिव अमित जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष जतन लाल बार्डिया, कार्यकारी सदस्य विनय सेठिया और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. वी. के. नेवतिया सहित कई लोग मौजूद रहे। आगामी 10 जनवरी 2027 को धन धान्य ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी भी दी गई।