

रामपुरहाट : कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति की ओर से आयोजित नेत्र जांच शिविर में चयनित जरूरतमंद मरीजों का 12 सितंबर 2026 को बीरभूम जिले के बनडांगा प्रांतिक स्थित राममोहन मिशन चक्षु अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया। कुशल चिकित्सकों की देखरेख में सभी मरीजों का उपचार किया गया।
समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार चौधरी एवं सचिव नंदकिशोर भूतड़ा ने बताया कि नेत्र जांच के दौरान चयनित सभी जरूरतमंद लोगों को 20 सितंबर को रामपुरहाट के मंसूबा मोड़ स्थित विकास इंटरप्राइजेस कंपनी के प्रांगण में निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा, मुरारी लाल सराफ, संयोजक बजरंग लाल खेडिया, राजेश कुमार गुप्ता, सह सचिव दयानंद गुप्ता, समाजसेवी विश्वनाथ पाड़िया,
राजकुमार पसारी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार मिमाणी, राकेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अनिल गोयल एवं मनोज तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।