कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति की ओर से निःशुल्क चश्मा वितरण

जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि दे रहीं उपस्थित
Kolkata
कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति
Published on

रामपुरहाट : कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति की ओर से 20 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित मंसूबा मोड़ में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विकास इंटरप्राइजेस कंपनी के प्रांगण में किया गया, जहां पूर्व में आयोजित चक्षु परीक्षण शिविर में जांच कराए गए जरूरतमंद लोगों में निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।

समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी एवं सचिव नंदकिशोर भूतड़ा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में चक्षु परीक्षण के बाद जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें बिना किसी शुल्क के चश्मे उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में बीरभूम जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि दे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने समिति के इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सह सचिव कमल चंद्र बैद तथा सदस्य मनोज कुमार तिवारी और राकेश कुमार शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in