साइबर ठगों को बैंक अकाउंट किराये पर देने वाला गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के एआरएस ने पकड़ा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलकर साइबर ठगी की रकम लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लालबाजार के गुंडा दमन शाखा के जासूसों ने आरोपी सूत्रधार प्रदीप देवसी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उसे जादवपुर से गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया। अदालत में सरकारी वकील ने बताया कि एक कॉल सेंटर के जरिए विभिन्न लोगों को फोन कर मोबाइल टावर लगवाने, लोन दिलाने सहित कई तरह के प्रलोभन दिए जाते थे। इन बहानों से लोगों से रुपये ठगे जाते थे। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। आरोप है कि इन बैंक खातों को किराये पर भी दिया जाता था।मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी सूत्रधार प्रदीप देवसी के नाम का पता चला। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सरकारी वकील ने मामले की विस्तृत जांच और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए अभियुक्त की पुलिस हिरासत की मांग की। अदालत ने आरोपी को 7 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News