शमीक और शुभेंदु की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए चार नए चेहरे

बंगाल की वास्तविक स्थिति पर पुस्तक 'अंधार-एर कोतो कथा' जारी की
पार्टी का झंडा ग्रहण कर सदस्यता लेते हुए दीपांजन चक्रवर्ती, बिप्लब विश्वास, कस्तूरी गोस्वामी और डॉ. अक्षय बिंजराजका
पार्टी का झंडा ग्रहण कर सदस्यता लेते हुए दीपांजन चक्रवर्ती, बिप्लब विश्वास, कस्तूरी गोस्वामी और डॉ. अक्षय बिंजराजका
Published on

कोलकाता : मंगलवार को भाजपा में चार प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हुए। इस मौके पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने सभी का दलीय पताका देकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता दीपांजन चक्रवर्ती, ‘कौन बनेगा करोड़पति 2025’ के विजेता और रिटायर्ड सीआरपीएफ अधिकारी बिप्लब विश्वास, वकील कस्तूरी गोस्वामी और आरएसएस से जुड़े डॉ. अक्षय बिंजराजका शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद व महासचिव लॉकेट चटर्जी और विधायक डॉ. शंकर घोष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने बंगाल की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा पर आधारित पुस्तक “अंधार-एर कोतो कथा” का भी विमोचन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने लाने का प्रयास है। इस दौरान शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि चाहे केंद्रीय बल आएं या न आएं, एसआईआर को भी बंद कर दें, ईडी और सीबीआई कार्यालय में ताले लगा दें, इनकम टैक्स और जीएसटी के नोटिस भेजने पर रोक लगाएं और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा बंगाल में चुनाव कराएं, इसके बावजूद इस बार तृणमूल हारेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in