श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में चार दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरु

अलौकिक दर्शन, भजन संध्या, भजनों की अमृत वर्षा से सजा दरबार
Kolkata
श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम
Published on

कोलकाता : श्री सिद्धिविनायक देवस्थानम में आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। 13 से 16 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन अभिषेक, गणेश पंचायतन हवन, दूर्वाचन और आरती के साथ भगवान गणेश के अलौकिक दर्शन का आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के संबंध में सुशील गोयनका ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री श्याम मंडल, नूतन बाजार, श्री सखियाँ (बीकानेर), श्याम अग्रवाल और प्रियांशु जगनानी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।

महोत्सव की सफलता के लिए राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका, राजकुमार गोयनका, प्रदीप नैयर, सुभाष मुरारका, देवकीनंदन गुप्ता, बनवारीलाल चौधरी, राजकुमार कटारूका, आलोक बेनीरामका, सुनील अग्रवाल, उदय चौधरी, गोपाल भालोटिया, कमल सराफ, शैलेश बाजला, सुभाष सराफ, अर्जुन धवन, रामलाल तिवारी, मनोज नाथानी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in