पूर्व TMC विधायक सप्तर्षि बनर्जी ने थामा कांग्रेस का हाथ

तृणमूल छोड़कर कांग्रेस में आये बशीरहाट दक्षिण के पूर्व विधायक
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : मुर्शिदाबाद के धुलियान में तृणमूल कांग्रेस के छह नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विवाद के बीच पार्टी में टूट का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को बशीरहाट दक्षिण के पूर्व तृणमूल विधायक एवं नेत्र चिकित्सक डॉ. सप्तर्षि बनर्जी कांग्रेस में शामिल हो गये। उनके साथ दुर्गापुर के तृणमूल नेता संदीप नायक भी समर्थकों के साथ कांग्रेस में आये।

विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में एआईसीसी के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने डॉ. बनर्जी को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। इस मौके पर एआईसीसी सचिव अंबा प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस के नेता पार्थ भौमिक, रोहन मित्रा और मीता चक्रवर्ती समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

डॉ. बनर्जी वर्ष 2021 से 2026 तक बशीरहाट दक्षिण के विधायक रहे। वह पहले छात्र परिषद से जुड़े थे और बाद में तृणमूल में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि 2026 के चुनाव में उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया। तृणमूल की पहचान के साथ सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘अन्नपूर्णा भंडार’ समेत कई योजनाओं को वह ठीक से लागू नहीं कर पा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in