माहेश्वरी शिशु विहार के वार्षिकोत्सव में पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया
Kolkata
माहेश्वरी शिशु विहार का हीरक जयंती वर्ष
Published on: 

कोलकाता : माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला समिति के अंतर्गत संचालित माहेश्वरी शिशु विहार का वार्षिकोत्सव हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने पर पूर्व छात्र-छात्राओं और पूर्व पदाधिकारियों लक्ष्मी मुन्धड़ा, सुशीला बागड़ी, जमुना हेडा एवं रेखा मिमानी को प्रतीक चिह्न और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि जितेश गुटगुटिया, पवन ओझा, पूर्व उपमहापौर मीना पुरोहित और माहेश्वरी सभा के सभापति बुलाकीदास मिमानी उपस्थित रहे। स्वागत वर्षा डागा, सरला बिनानी, कविता सादानी और प्रधानाचार्य नंदिता गांगुली ने किया।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने लता मंगेशकर और आशा भोसले के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के शहीद जवानों को समर्पित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का संचालन रेखा मिमानी, श्वेता मोहता और सविता गुटगुटिया ने किया। वर्षा डागा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in