डीटीपीए की नई कार्यकारिणी का गठन

अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सीए मंजू लता शुक्ला ने की
Kolkata
डीटीपीए की नई कार्यकारिणी का गठन
Published on: 

कोलकाता : डायरेक्ट टैक्सेज प्रोफेशनल्स एसोसिएशन (डीटीपीए) की वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सीए मंजू लता शुक्ला ने की। पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नारायण जैन ने नई टीम के नाम प्रस्तावित किए।

सीए महेंद्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, सीए मंजू लता शुक्ला आईपीपी, सीए केदार नाथ गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीए श्याम अग्रवाल उपाध्यक्ष, सीए सुजीत सुल्तानिया महासचिव, सीए नेहा सुल्तानिया संयुक्त सचिव और एडवोकेट अंकित कनोडिया कोषाध्यक्ष चुने गए।

महेंद्र कुमार अग्रवाल ने सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन के हित में सक्रिय योगदान का भरोसा दिलाया।

कार्यकारिणी में सीए अजीत कुमार तुलस्यान, एडवोकेट अमित अग्रवाल, सीए अरूप दासगुप्ता, सीए आशीष रुस्तगी, सीए अमित सिंघानिया, सीए भरत सरावगी, सीए हर्ष दुगड़, सीए नीना माहेश्वरी, एडवोकेट रितेश गोयल, सीए रितेश विमल, सीए सौरभ गुप्ता, सीए साहिब सिंह चौधरी, सीए संजय सतनालिका और सीए विश्वनाथ अग्रवाल शामिल हैं।

संस्थापक नारायण जैन ने बताया कि डीटीपीए की स्थापना 1982 में हुई थी। पूर्व अध्यक्षों आरडी काकरा, डी.एन. अग्रवाल, एम.सी. जगवायन, नीलिमा जोशी, पी.आर. कोठारी, एस.के. सुल्तानिया, संजय बजोरिया, बी.के. लोहारुका,

के.पी. खंडेलवाल, सुनील सुराना, विकास पारख और एन.के. गोयल सहित कमल जैन, डी.एस. अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, रवि पटवा, ममता बिनानी, मयूर अग्रवाल व एच.आर. अग्रवाल ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in