आरजी कर अस्पताल लिफ्ट हादसा : मैकेनिकल खराबी या लापरवाही?

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम, शनिवार को फॉरेंसिक के फिजिक्स डिविजन ने किया घटनास्थल का दौरा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : आरजी कर अस्पताल की ट्रॉमा केयर बिल्डिंग में हुए दर्दनाक लिफ्ट हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दमदम निवासी अरूप बनर्जी की इस हादसे में मौत हो गई, जब वे अपने बच्चे का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। मामले की जांच अब तेज कर दी गई है। शनिवार को फॉरेंसिक के फिजिक्स डिविजन ने घटनास्थल का दौरा कर लिफ्ट और घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए हैं। सोमवार को बॉयोलॉजी डिविजन के अधिकारी घटनास्थल से नमूना संग्रह करेंगे। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी थी या रखरखाव में लापरवाही हुई। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि अगर पहले से खराबी थी तो लिफ्ट को बंद क्यों नहीं किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लिफ्टमैन और दो सुरक्षा कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीडी के होमीसाइड विभाग ने मामले की जांच के लिए कई लोगों को तलब किया है। शनिवार को भी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अरूप के शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। मामले की जांच कोलकाता पुलिस के डीडी की होमीसाइड शाखा के अधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है, जबकि अस्पताल प्रशासन भी अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की तैयारी में है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in