एनसीआरबी रिपोर्ट 2024: विदेशी अपराधियों का गढ़ बना बंगाल!

गिरफ्तार होने वालों में बांग्लादेशी सबसे आगे
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद अब अपराध के आंकड़ों ने नई बहस छेड़ दी है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की साल 2024 की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के मामले में पश्चिम बंगाल पूरे देश में शीर्ष पर रहा है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली पहले पायदान पर है।

बंगाल में रिकॉर्ड 992 मामले दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में पश्चिम बंगाल में विदेशी नागरिकों द्वारा अंजाम दी गई आपराधिक वारदातों के 992 मामले दर्ज हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य की भौगोलिक स्थिति और बांग्लादेश के साथ लगी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के कारण घुसपैठ और अवैध गतिविधियां यहां बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में 64% बांग्लादेशी

देशभर में कुल 4,794 विदेशी नागरिकों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया। इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी बांग्लादेशी नागरिकों की है:

बांग्लादेशी: 3,091 (कुल गिरफ्तारियों का सबसे बड़ा हिस्सा)

नाइजीरिया: 509

नेपाल: 476

म्यांमार: 245

ड्रग्स और जालसाजी का फैला नेटवर्क

आंकड़ों का विश्लेषण करें तो विदेशी नागरिकों की संलिप्तता विशेष प्रकार के अपराधों में ज्यादा पाई गई है। बांग्लादेशी नागरिकों पर दर्ज 54% मामले ‘विदेशी अधिनियम’ और ‘पासपोर्ट एक्ट’ के उल्लंघन से जुड़े हैं।

नाइजीरियाई नागरिकों के खिलाफ दर्ज 509 मामलों में से 259 केस एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स) के तहत हैं। नेपाली नागरिकों के विरुद्ध भी ड्रग्स से जुड़े 129 मामले दर्ज हुए। विदेशियों पर सबसे अधिक केस जालसाजी (127), चोरी (112) और धोखाधड़ी (78) के दर्ज हुए हैं।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in