कोलकाता के रेस्टोरेंट कर्मचारियों के लिए होगा फूड सेफ्टी प्रशिक्षण

50 से ज्यादा प्रतिष्ठान होंगे शामिल
Kolkata
रेस्टोरेंट कर्मचारियों के लिए होगा फूड सेफ्टी प्रशिक्षण
Published on

कोलकाता : शहर और आसपास के इलाकों में रेस्टोरेंटों पर खाद्य सुरक्षा को लेकर चल रही जांच और छापेमारी के बीच National Restaurants’ Association of India (NRAI) ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों के लिए विशेष ‘Food Safety Supervisor Training’ आयोजित करने का फैसला किया है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 और 21 सितंबर को राजारहाट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कोलकाता और आसपास के 50 से अधिक रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

छापेमारी के बाद रेस्टोरेंट संचालकों की मांग पर प्रशिक्षण

शहर में खाद्य सुरक्षा नियमों को लेकर हालिया कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट संचालकों ने कर्मचारियों को नियमों और सुरक्षित खाद्य प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण की मांग की थी।

NRAI ने बताया कि मौजूदा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 18 सितंबर का सत्र मुख्य प्रशिक्षण सत्र होगा, जबकि 21 सितंबर को दूसरा सत्र आयोजित किया जाएगा। दोनों सत्रों के लिए सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य रेस्टोरेंट कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और FSSAI के दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करना है। रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण से कर्मचारियों को खाद्य सामग्री की खरीद, लेबलिंग, एक्सपायरी डेट की जांच और सुरक्षित भंडारण जैसी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

रेस्टोरेंटों में जांच के दौरान सामने आई खाद्य सुरक्षा की चिंता

शहर में हाल के दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया है। रेस्टोरेंटों में लगातार हो रही जांच के बीच NRAI का यह प्रशिक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों को नियमों की व्यावहारिक जानकारी देने और रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर जोर रहेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in