आविर्भाव संकल्प सामाजिक संस्था की ओर से पितृ स्मृति में अन्नदान

50 वेदपाठी बटुकों को कराया गया भोजन
Kolkata
आविर्भाव संकल्प सामाजिक संस्था
Published on: 

कोलकाता : पितृपक्ष के अवसर पर आविर्भाव संकल्प सामाजिक संस्था की ओर से स्वर्गीय उमाशंकर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में अन्नदान एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दक्षिणेश्वर तांती पाड़ा स्थित श्री सीताराम वैदिक वेद महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 वेदपाठी बटुकों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। 

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पंडित विजय कुमार उपाध्याय, उनकी धर्मपत्नी एवं परिवार के सदस्यों के साथ संस्था के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पितृ स्मरण के साथ सेवा एवं अन्नदान को माध्यम बनाकर स्वर्गीय उमाशंकर उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

संस्था की ओर से बताया गया कि भारतीय परंपरा में पितृपक्ष के दौरान जरूरतमंदों एवं विद्या-अध्ययन में लगे लोगों की सेवा तथा अन्नदान को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी भावना के तहत वेदपाठी बटुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। 

कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया। ‘सेवा ही धर्म है’ के संकल्प के साथ आयोजित इस पहल में परिवार एवं संस्था के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in