पैकेट पलटकर पढ़ें लेबल, मार्केटिंग दावों पर न करें भरोसा: रेवंत हिमतसिंगका

खाद्य उत्पाद खरीदने से पहले पैकेट के पीछे दिए गए लेबल को पढ़ें ध्यान से
 Kolkata
पैकेट पलटकर पढ़ें लेबल
Published on

कोलकाता : FICCI FLo कोलकाता चैप्टर के एक विशेष सत्र में फूड एवं न्यूट्रिशन कम्युनिकेटर रेवंत हिमतसिंगका, जिन्हें ‘फूड फार्मर’ के नाम से जाना जाता है, ने उपभोक्ताओं को खाद्य उत्पाद खरीदने से पहले पैकेट के पीछे दिए गए लेबल को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी।

FLO कोलकाता की चेयरपर्सन मानसी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित सत्र में हिमतसिंगका ने बताया कि पैकेजिंग, रंग, तस्वीरें, सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट और ‘हेल्दी’ जैसे दावे उपभोक्ताओं के फैसले को प्रभावित करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी उत्पाद को समझने के लिए इंग्रीडिएंट लिस्ट, न्यूट्रिशन पैनल और सर्विंग साइज पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने पहले तीन ingredients और शुगर की वास्तविक मात्रा जांचने पर जोर दिया।

अपने Sugar Board Campaign का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 750 मिलीलीटर कोला में लगभग 79.5 ग्राम शुगर यानी करीब 19 चम्मच चीनी हो सकती है। उन्होंने कहा, “पैकेजिंग धारणा बनाती है, जबकि लेबल जानकारी देता है।” सत्र में ब्रेड, शहद, गुड़, प्रोटीन पाउडर, योगर्ट और नूडल्स जैसे उत्पादों पर भी चर्चा हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in