श्री रामकृष्ण जनकल्याण ट्रस्ट का पांच दिवसीय सेवा शिविर

श्रद्धालुओं को बांटा गुलाब शर्बत
Kolkata
श्री रामकृष्ण जनकल्याण ट्रस्ट
Published on: 

कोलकाता : दुर्गा पूजा के अवसर पर श्री रामकृष्ण जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से हरियाणा भवन, गिरीश पार्क के निकट पांच दिवसीय सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रतिदिन हजारों पूजा दर्शनार्थियों के बीच गुलाब शर्बत, बिस्कुट और टॉफी का वितरण किया गया।

संस्था के सचिव द्वारिका प्रसाद अग्रवाला ने बताया कि इस सेवा कार्य में समाजसेवी बाबूलाल धनानिया, गोविन्दराम अग्रवाल, विष्णु दास मित्तल, गोरधन निगानिया, ओमप्रकाश बेरीवाल, अनिल चिड़ीपाल, देवी प्रसाद गोयल,

उमेश धनानिया, संयोजक विकास गोयल, गोविन्द खरकिया, कमलेश हेतमपुरिया, नवीन कानोड़िया और विजय खोरड़िया ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

हरियाणा भवन के समीप ट्रस्ट द्वारा दुर्गोत्सव के दौरान पिछले 30 वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, संस्था के 3, मैंगो लेन स्थित सेवा केंद्र में नेत्र चिकित्सा एवं होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in