नेताजी इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ पांच दिवसीय नवरात्रि महोत्सव 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिभागियों के साथ की मां अंबे की आरती, आयोजकों को दी बधाई
Kolkata
पायल सोशल एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव
Published on: 

कोलकाता : पायल सोशल एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नवरात्रि महोत्सव 2026 का समापन नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुआ। 16 से 20 अक्टूबर तक चले इस महोत्सव में डांडिया, गरबा और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल जीवंत बनाए रखा।

महोत्सव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ मां अंबे की आरती की और आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया। नवरात्रि महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश मेघानी (रोमी), अध्यक्ष परेश दफ्तरी, उपाध्यक्ष जसवीर शेठ, राकेश पटेल एवं बिपिन कारिया, सचिव गिरीश रच एवं वीरेन शाह तथा कोषाध्यक्ष पीयूष संपत ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सलाहकार मंडल में दिलेश भीमानी और कार्यकारिणी में समीर शाह एवं मनीष गोहेल शामिल रहे। महोत्सव के संयोजक मेहुल मेघानी, सह-संयोजक सौरभ जैन तथा सचिव दक्षा मेहता एवं हेमल दफ्तरी सहित धर्मेश भीमानी, केविन शेठ, धवल संपत,

सलोनी शेठ, देवेन शाह, राजेश मोदी और अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कन्वेनर मेहुल मेघानी ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in