एपीके फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल हैक कर उड़ाते थे लाखों रुपये

5 गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से 10 लैपटॉप और 24 मोबाइल जब्त
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
Published on

कोलकाता : महानगर में लोगों के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर पहले डाउनलोड कराते थे और फिर उनके मोबाइल को हैक कर बैंक अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लेते थे। महानगर में सक्रिय एक ऐसे साइबर ठगी गिरोह का कोलकाता पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोलकाता पुलिस ने महेशता इलाके में छापामारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के नाम अभिमन्यु कुमार, सीजेन फिलिप्स, मो.समर, नीरज कुमार और मो. इमरान हैं। सभी अभियुक्त बिहार के औरंगाबाद के रहनेवाले हैं। अभियुक्तों के पास से 10 लैपटॉप और 24 मोबाइल जब्त किये गये हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों ने पूर्व जादवपुर इलाके से साइबर ठगों के एक गिरोह को पकड़ा था। उन लोगों से पूछताछ में पता चला कि महेशतला इलाके में भी एक गिरोह अवैध कॉल सेंटर की आड़ में ठगी का कारोबार चला रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 5 युवकों को गिरफ्तार किया। उन लोगों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग मैलिशस एपीके फ़ाइलें तैयार करने और उनका प्रसार करने में संलिप्त थे। यह एपीके फ़ाइलें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित विज्ञापनों और लिंक के माध्यम से पीड़ितों के मोबाइल फ़ोनों पर भेजी जाती थीं। जैसे ही पीड़ित इन एपीके फ़ाइलों को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करते थे, अभियुक्तों को उनके मोबाइल उपकरणों पर अनधिकृत रिमोट एक्सेस और नियंत्रण प्राप्त हो जाता था, जिसमें मोबाइल में इंस्टॉल बैंकिंग एवं वित्तीय एप्लिकेशन भी शामिल थे।

इसके बाद जालसाज लोगों के बैंक खातों से रुपये को अपने लोगों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर लिया था। आगे की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के सहयोगी हैं और सभी एक ही संगठित आपराधिक गिरोह के तहत मिलकर कार्य कर रहे थे। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in