जीएनआईटी में ‘फिटफिएस्टा 2026’ का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

रूबी जनरल अस्पताल और एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से दो दिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे जरूरी परामर्श
Kolkata
जीएनआईटी में ‘फिटफिएस्टा 2026’ का आयोजन
Published on: 

कोलकाता : पानिहाटी स्थित गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईटी) में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘फिटफिएस्टा 2K26’ स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जेआईएस ग्रुप की इस शैक्षणिक पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में रूबी जनरल अस्पताल, कोलकाता और एएसजी आई हॉस्पिटल ने सहयोग किया।

दो दिवसीय महोत्सव का समापन 30 अक्टूबर को होगा। वर्ष 2024 में शुरू हुआ यह महोत्सव इस बार ‘आज जागरूकता, कल स्वस्थ भविष्य’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान, स्वास्थ्य जांच शिविर और नेत्र जांच शिविर सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज के महत्व पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जेआईएस ग्रुप के निदेशक सरदार सिमरप्रीत सिंह, बरानगर रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सुमनासनंदजी महाराज, रूबी जनरल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्मय माझी और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुदीप्त बंद्योपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव में पोस्टर निर्माण, फोटोग्राफी, मॉडल प्रदर्शन, शतरंज और ट्रेजर हंट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। सरदार सिमरप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और निवारक चिकित्सा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News