ब्रह्माकुमारीज़ ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं आवासीय भवन का शिलान्यास समारोह संपन्न

विशेष आकर्षण ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से विशेष रूप से पधारीं राजयोगिनी बी.के. सुदेश दीदी रहीं
Kolkata
ब्रह्माकुमारीज़ ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर (GERC), आमतला, कोलकाता का प्रथम वार्षिकोत्सव आध्यात्मिक उल्लास एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर *“Spiritual Awakening for World Transformation” (विश्व परिवर्तन हेतु आध्यात्मिक जागृति)* अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही सेंटर के प्रस्तावित आवासीय भवन (Accommodation Block) का शिलान्यास एवं दीप प्रज्वलन समारोह भी आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से विशेष रूप से पधारीं राजयोगिनी बी.के. सुदेश दीदी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका (Joint Chief of Brahma Kumaris) एवं जर्मनी के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों की निदेशिका की उपस्थिति रही। दीदी पिछले 69 वर्षों से राजयोग मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करते हुए 100 से अधिक देशों में परमात्म संदेश पहुँचाने की आध्यात्मिक सेवा कर चुकी हैं।

Kolkata
सुदेश दीदी

अपने प्रेरणादायी संबोधन में सुदेश दीदी ने कहा कि विश्व परिवर्तन की शुरुआत स्वयं के परिवर्तन से होती है। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास द्वारा मनुष्य अपने विचारों को श्रेष्ठ बनाकर आंतरिक शांति, शक्ति और पवित्रता का अनुभव कर सकता है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर विश्व में शांति एवं सद्भावना फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक अग्निश्वर नस्कर ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों एवं नैतिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाना आवश्यक है।

दिल्ली से पधारे जय प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लीगल राइट्स काउंसिल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने व्यक्ति के चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

ब्रह्माकुमारीज़ पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, कोलकाता की प्रभारी *राजयोगिनी बी.के. मुन्नी दीदी* ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में आध्यात्मिक जागृति के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने विचारों और कर्मों को श्रेष्ठ बनाता है, तभी परिवार, समाज और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने सभी को परमात्म स्मृति एवं राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग शिक्षिका बी.के. चंद्रा बहन द्वारा कराए गए अनुभूति-आधारित राजयोग मेडिटेशन से हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती सोमा घोष (भाजपा जिला अध्यक्ष, डायमंड हार्बर), मालदीव गणराज्य के मानद कौंसुल श्री राम कृष्ण जायसवाल, श्री सत्यप्रिय चक्रवर्ती (जिला प्रभारी, भाजपा, डायमंड हार्बर), श्री प्रदीप मलिक (कोलकाता की प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान बलराम मल्लिक एवं राधारमण मल्लिक के संचालक) तथा श्री सिद्धार्थ बहुबलेंद्र जी (मयनागढ़, पूर्व मेदिनीपुर के राजपरिवार के सदस्य) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आवासीय भवन का शिलान्यास ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को आध्यात्मिक शिविरों, मेडिटेशन रिट्रीट एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर का उद्देश्य राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन मूल्यों के माध्यम से लोगों को आंतरिक शांति, आत्मिक शक्ति और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा देना है। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि व्यक्तिगत आध्यात्मिक जागृति ही विश्व परिवर्तन का आधार है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर शांति, प्रेम, पवित्रता और सद्भावना के संस्कार जागृत करेगा, तभी एक श्रेष्ठ एवं शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण संभव होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News