ब्रह्माकुमारीज़ रिट्रीट सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव 21 नवंबर को

आवासीय भवन का होगा शिलान्यास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य होंगे मुख्य अतिथि
Kolkata
ब्रह्माकुमारीज़ रिट्रीट सेंटर
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर (GERC), आमतला का प्रथम वार्षिकोत्सव 21 नवंबर 2026 को आध्यात्मिक गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रस्तावित आवासीय भवन का शिलान्यास और ‘Spiritual Awakening for World Transformation’ अभियान का शुभारंभ भी होगा। समारोह में पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य मुख्य अतिथि तथा राज्य सरकार के मंत्री दीपंकर जाना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा विधायक अग्निश्वर नस्कर, शंकर सिकदर, देबांशु पांडा और भाजपा की डायमंड हार्बर जिला अध्यक्ष सोमा घोष के भी उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधार रहीं राजयोगिनी बी.के. सुदेश दीदी होंगी।

वे संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका होने के साथ जर्मनी स्थित सेवा केंद्रों की निदेशिका भी हैं। आवासीय भवन के निर्माण से देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को आध्यात्मिक शिविरों एवं रिट्रीट के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सेंटर का उद्देश्य राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मकता तथा सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News