सदर्न एवेन्यू की बहुमंजिली इमारत में लगी आग

दमकल के तीन इंजनों ने आग पर पाया काबू
आग बुझानेके बाद लौटते हुए दमकल कर्मी
आग बुझानेके बाद लौटते हुए दमकल कर्मी
Published on

कोलकाता : मंगलवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू स्थित आनंद आवासन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न आवासीय परिसरों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर आनंद आवासन के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। दमकल विभाग ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। आग लगने के बाद बिल्डिंग में रहनेवाले एक निवासी ने बताया, ‘पहले हमें जलने की गंध आई। दरवाजा खोलते ही काला धुआं दिखाई दिया। हम तुरंत नीचे उतर आए। कई लोग अपने फ्लैट छोड़कर सड़क पर आ गए।’ फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया गया है कि आवासन में कई पालतू कुत्ते भी थे। निवासियों के साथ-साथ उन्हें भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in