फिल्म कलाकार मनोज पाहवा व कुमुद मिश्रा कोलकाता में

आगामी फिल्म "अस्सी" के ट्रेलर के विशेष प्रदर्शन के दौरान मीडिया से की बातचीत
फिल्म कलाकार मनोज पाहवा व कुमुद मिश्रा  कोलकाता में
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा आज कोलकाता पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी आगामी फिल्म "अस्सी" के ट्रेलर के विशेष मीडिया प्रिव्यू में हिस्सा लिया।

SSR Globe Cinema में आयोजित इस क्लोज़्ड-डोर ट्रेलर स्क्रीनिंग में कोलकाता के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की टीम ने पोलो फ्लोटल होटल में मीडिया के साथ विस्तृत बातचीत की।

इस मौके पर मेकर्स ने ASSI को एक ऐसी फिल्म बताया जो केवल किसी मुद्दे पर आधारित कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक के भीतर चलता रहता है। यह एक तेज-रफ़्तार investigative thriller है, जो ड्रामा के साथ आगे बढ़ती है और दर्शकों को अंत तक बाँधे रखती है—बिना उपदेश दिए, सिर्फ सवालों के साथ।

अभिनेता मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा ने अपने-अपने किरदारों और फ़िल्म की संवेदनशील ट्रीटमेंट पर बात करते हुए कहा कि ASSI किसी घटना को सनसनीख़ेज बनाने के बजाय समाज, सोच और उस मानसिक असर की पड़ताल करती है, जो ऐसी घटनाएँ लोगों के जीवन पर छोड़ जाती हैं। फ़िल्म की ताक़त इसके जीवंत किरदारों, कोर्टरूम ड्रामा और इसकी कहानी की रफ़्तार में है।

फिल्म का शीर्षक ASSI देश में हर दिन दर्ज होने वाली लगभग 80 assault-related FIRs की कड़वी सच्चाई से लिया गया है, जो इसे आज के समय से गहराई से जोड़ता है।

20 फरवरी को रिलीज हो रही ASSI को जानबूझकर फ़रवरी में रिलीज़ किया जा रहा है, ताकि यह कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं तक पहुँचे और उनके साथ एक ज़रूरी संवाद शुरू कर सके। जैसा कि फ़िल्म की टीम ने कहा—यह सिर्फ देखने की फ़िल्म नहीं है, बल्कि आगे साझा करने और उस पर बात करने की फिल्म है। फिल्म ASSI 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in