जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, रात 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, रात 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर महानगर के मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई भक्तों ने दिनभर उपवास रखा है और अब रात 12 बजे होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विशेष झांकी भी सजाई गई है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना, आरती और शंखनाद किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। कई मंदिरों में मध्यरात्रि के इस विशेष आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Munmun

जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। प्रमुख मंदिरों और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है, जबकि भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

फिलहाल मंदिरों में भक्ति और उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी हैं। सभी को अब उस शुभ घड़ी का इंतजार है, जब रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in