परिवार की एकजुटता और संस्कार ही समाज की शक्ति: नन्दलाल जोशी

कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित परिवार प्रबोधन मिलन कार्यक्रम
Kolkata
कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा
Published on

कोलकाता : कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित परिवार प्रबोधन मिलन कार्यक्रम मंगलम भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक परम आदरणीय श्री नन्दलाल जी जोशी ‘बाबाजी’ मुख्य वक्ता रहे।

उन्होंने परिवार में संस्कार, सात्विकता, आपसी आत्मीयता और भारतीय परंपराओं के संरक्षण को जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश पूजन, वंदन एवं वंदे मातरम् से हुआ। आंचलिक माहेश्वरी सभा हावड़ा, माहेश्वरी युवा मंच हावड़ा एवं जागृति माहेश्वरी क्लब हावड़ा ने आतिथ्य किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री नन्द कुमार जी लढ़ा ने स्वागत संबोधन में समाज को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। बाबाजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान, विज्ञान और परंपराओं से समृद्ध है।

उन्होंने जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने, माता-पिता व गुरु का सम्मान करने तथा परिवार के साथ भारतीय गौरव पर चर्चा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 200 समाज के लोग उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in