फलता में तृणमूल कार्यालय पर हमला

तोड़फोड़ के बाद आगजनी चुनाव नतीजों के बाद इलाके में तनाव
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : फलता क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल और केंद्रीय बलों ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही दमकल विभाग का एक इंजन और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि कार्यालय को काफी नुकसान पहुंचा है। पहले से संवेदनशील रहा है यह इलाका गौरतलब है कि यह सीट पहले भी विवादों में रही है। यहां 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने इसे रद्द कर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया। इससे पहले यूपी के अधिकारी अजय पाल शर्मा के दौरे और कथित धमकी के आरोपों के बाद यह क्षेत्र लगातार चर्चा में रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in