फर्जी दस्तावेज पर खरीदे गये 23 हजार सिम कार्ड हैं सक्रिय !

साइबर अपराधियों को सिम कार्ड बेचने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत
फर्जी दस्तावेज पर खरीदे गये 23 हजार सिम कार्ड हैं सक्रिय !
Published on: 

कोलकाता : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हजारों सिम कार्ड निकालने और साइबर धोखाधड़ी में उनके इस्तेमाल के मामले में लालबाजार साइबर थाना की पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम रमेश दुबे और मोहम्मद समाद खान हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल सिम बेचने के नाम पर ये आरोपित विभिन्न ग्राहकों से उनकी व्यक्तिगत पहचान संबंधी दस्तावेज (केवाईसी) एकत्र करते थे। बाद में इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक ही व्यक्ति के नाम पर कई फर्जी सिम कार्ड सक्रिय किए जाते थे। गुरुवार को गिरफ्तार दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील ने अदालत में बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि करीब 23 हजार फर्जी सिम कार्ड राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल मुख्य रूप से साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, ठगी और फर्जीवाड़े के मामलों में किया जा रहा है। इस गम्भीर मामले को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपितों को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है, ताकि पुलिस आगे की जांच कर सके और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। साइबर थाना की टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इन फर्जी सिम कार्डों के जरिए किन-किन अपराधों को अंजाम दिया गया है। पुलिस का मानना है कि यह एक बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in