फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध से 50 ग्राम सोना लूट लिया

एयरपोर्ट थाने इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : महानगर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो बदमाशों ने एक वृद्ध से करीब 50 ग्राम सोने की ज्वेलरी लूट ली। घटना एयरपोर्ट थाना इलाके की है। पीड़ित ने घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि लुटेरों की बाइक का नंबर सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सोना वापस मिलने की गुहार लगाई गई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित असित चक्रवर्ती ने बताया कि गत 19 फरवरी की सुबह करीब 8:30 से 8:45 के बीच वे विधान मार्केट से घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर आए दो युवक खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उनसे पूछते हैं, “इतना सोना लेकर कहाँ जा रहे हो? सोना उतारकर बैग में रख लो।” असित चक्रवर्ती ने उनकी बात मान ली और शरीर से सोने के आभूषण उतारकर एक कागज में लपेट दिए। बदमाशों ने उन्हें डांटते हुए कहा कि सोना थाने से बाद में ले लेना, और कागज में लिपटा सोना लेकर वे फरार हो गए। पीड़ित कुछ देर स्तब्ध रह गए और बाद में समझ पाए कि यह फर्जी पुलिस कर्मियों की चाल थी। अभियुक्तों ने वृद्ध के पास से दो सोने की चेन और चार सोने की अंगूठियाँ ले लीं। घटना के बाद असित चक्रवर्ती ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें लुटेरों की बाइक का नंबर साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनका सोना वापस दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर लूटेरों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in