बारुईपुर में एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

बारुईपुर : एक बार फिर बारुईपुर पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम आर. ए. खान उर्फ रुल अमीन खान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी खुद को कोलकाता के ट्रॉपिकल अस्पताल का डॉक्टर बताकर बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के बारुईपुर के बेतबेड़िया में चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में चैंबर चलाकर मरीजों का इलाज कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम आर. ए. खान उर्फ रुल अमीन खान है। आरोप है कि उसके प्रिस्क्रिप्शन पैड पर एमबीबीएस और एमडी की डिग्री का उल्लेख था, लेकिन उस पर कोई रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नंबर दर्ज नहीं था। बारुईपुर के बेतबेड़िया रामकृष्णपल्ली निवासी रिपन हाउलादार अपने एक परिचित को लेकर आरोपी के पास इलाज कराने गए थे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा किए गए इलाज के बाद उनका परिचित बीमार पड़ गया। इसके बाद रिपन हाउलादार ने ट्रॉपिकल अस्पताल में संपर्क कर जानकारी ली, तो पता चला कि उस नाम का कोई डॉक्टर वहां कार्यरत नहीं है। इसके बाद रिपन हाउलादार ने बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मल्लिकपुर में भी किराये पर एक चैंबर लेकर मरीजों का इलाज करता था। शिकायत के आधार पर बारुईपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर गिरफ्तार आरोपी को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया।कुछ दिन पहले ही बारुईपुर में तीन फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी कई फर्जी डॉक्टरों को गिरसतर किया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in