धमकी देकर 45 लाख रुपये का निर्माण सामग्री खरीदने को किया मजबूर

बेलियाघाटा थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बेलियाघाटा थाना क्षेत्र में बहुमंजिली इमारतों के निर्माण कार्य के दौरान कथित रूप से रंगदारी मांगने, निर्माण कार्य में बाधा डालने और 45 लाख रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला बेलियाघाटा मेन रोड निवासी शंकर दास (47) की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। मामले में पवित्र विश्वास, गौतम दास उर्फ बाबन और राजू दास उर्फ बंटी को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने साझा साजिश के तहत सुरेन सरकार रोड स्थित तथा बेलियाघाटा मेन रोड स्थित बहुमंजिली इमारतों के निर्माण कार्य को लेकर शिकायतकर्ता को धमकाया और उससे अवैध रूप से रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपियों ने निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि धमकी और दबाव के कारण शिकायतकर्ता को आरोपियों से ही निर्माण सामग्री खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा। साथ ही, उनसे कथित रूप से 45 लाख रुपये की अवैध वसूली भी की गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in