कर्मचारी राज्य बीमा निगम का 75वां वर्षगांठ मनाया गया

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में निगम का 75वां वर्षगांठ मनाने के दौरान ली गई तस्वीर
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में निगम का 75वां वर्षगांठ मनाने के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: कोलकाता स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में निगम का 75वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने अपने आपबीती सुनाई। डिप्टी डायरेक्टर प्रणव चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि संस्थान की सेवाओं से कई आम और जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।एसएमओ डॉ. हरेंद्रनाथ गोसाई ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेवा प्रदान करना है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में संस्थान में कई विकासात्मक कार्य किए जाने की योजना है और भविष्य में यहाँ एक यूनिवर्सिटी स्थापित करने की भी योजना है। उन्होंने कर्मियों की उज्जवल भविष्य शुभकानाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर अनमोल आनंद, असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर पोलाकी कृष्ण राव, डिप्टी डायरेक्टर शौरभ सरदार, यूनियन सेक्रेटरी संजय रॉय और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्थान की उपलब्धियों को सराहा। इस प्रकार निगम ने अपने 75 वर्षों के सामाजिक योगदान और श्रमिक कल्याण के कार्यों को यादगार बनाने का प्रयास किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in