DA स्ट्राइक में कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य

नवान्न ने जारी किये सख्त आदेश
DA स्ट्राइक में कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधानसभा चुनाव के पहले डीए (DA) मुद्दे पर संग्रामी संयुक्त मंच ने 13 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। इस बीच, राज्य प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उस दिन सभी सरकारी कार्यालय और अनुदान प्राप्त संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

निर्देशिका में कहा गया है कि 13 मार्च को किसी भी कर्मचारी को सामान्य या अन्य किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। पहले या दूसरे पखवाड़े या पूरे दिन की छुट्टी भी अनुमोदित नहीं होगी। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित रहता है, तो उस दिन को ‘डाइस्-नॉन’ माना जाएगा और उसका वेतन काटा जाएगा।

कुछ विशेष परिस्थितियों में ही छूट दी जाएगी, जैसे कि कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हो, परिवार में मृत्यु हो, गंभीर बीमारी के कारण पहले से छुट्टी पर हो या पहले से अनुमोदित चाइल्ड केयर, मातृत्व, मेडिकल या अर्जित छुट्टी चल रही हो। अनुमति के बिना अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (Show-Cause) भेजी जाएगी।

यदि संतोषजनक उत्तर या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो दिन को डाइस्-नॉन माना जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इस प्रक्रिया को 30 मार्च तक पूरा कर वित्त और संबंधित विभागों में रिपोर्ट जमा की जाए। राज्य सरकार का संदेश स्पष्ट है कि सरकारी सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा और हड़ताल के दौरान भी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in