निम्न दबाव के कारण मौसुनी द्वीप में नदी तटबंध क्षतिग्रस्त

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : ज्वार और निम्न दबाव के कारण नामखाना ब्लॉक स्थित मौसुनी द्वीप में नदी तटबंधों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बालियाड़ा-सोलटघेरी इलाके में करीब 200 मीटर तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि पोयलाघेरी में करीब 50 मीटर तटबंध टूट गया है। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्णिमा के ज्वार के प्रभाव से शुक्रवार रात समुद्र और नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। तेज लहरों के कारण क्षतिग्रस्त तटबंध से पानी अंदर प्रवेश करने पर दोनों इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फिलहाल तटबंध की मरम्मत के लिए अस्थायी तौर पर पाइलिंग का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तटबंध की स्थिति लंबे समय से खराब है और बार-बार टूटने के कारण स्थायी समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक इलाके का दौरा कर तटबंध की स्थिति का जायजा ले चुके हैं और पक्के तटबंध के निर्माण का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्थायी तटबंध निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार कटाव के कारण रात में पानी घुसने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन की ओर से फिलहाल कटाव रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in