इमामी ने पेश की ‘हेल्दी & टेस्टी – FOR CHEF’, HoReCa और फूड सर्विसेज से ₹2,000 करोड़ का लक्ष्य

इमामी ने पेश की ‘हेल्दी & टेस्टी – FOR CHEF’, HoReCa और फूड सर्विसेज से ₹2,000 करोड़ का लक्ष्य
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नई दिल्ली/कोलकाता : इमामी एग्रोटेक, एमामी ग्रुप का हिस्सा, ने आहार 2026 में “हेल्दी & टेस्टी – FOR CHEF” रेंज लॉन्च की। यह नई रेंज HoReCa (होटल, रेस्टॉरेंट और कैटरिंग) और B2B फूड सर्विस सेक्टर के लिए खासतौर पर तैयार की गई है। कंपनी का लक्ष्य इस सेगमेंट से अगले दो-तीन वर्षों में ₹2,000 करोड़ का कारोबार हासिल करना है।

‘FOR CHEF’ पोर्टफोलियो में कई प्रकार के एडिबल ऑयल्स, मसाले, फ्रेश चक्की आटा, मैदा, सूजी, बेसन और सोया चंक्स शामिल हैं, जो पेशेवर किचन और संस्थागत उपयोग के लिए बड़े पैक में उपलब्ध हैं। कंपनी अगले कुछ महीनों में इसमें सॉस, कंडिमेंट्स, रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट उत्पाद भी जोड़ने की योजना बना रही है।

इमामी ग्रुप के निदेशक, श्री जयंत गोयनका ने कहा, “HoReCa सेक्टर तेजी से बढ़ता कंजंप्शन इकोसिस्टम है। हमारी ‘FOR CHEF’ रेंज शेफ्स और फूड सर्विस पार्टनर्स को गुणवत्ता और प्रदर्शन के मामले में समर्थन देने के लिए डिज़ाइन की गई है।”

कंपनी ने समांथा दत्ता को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, फूड सर्विसेज़, QSR, MT और ऑल्टरनेट चैनल्स के रूप में नियुक्त किया है। समांथा ने कहा, “हमारा ‘FOR CHEF’ पोर्टफोलियो पेशेवर किचन को उच्च गुणवत्ता वाले और कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस देता है, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मेन्यू इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।”

इसके अलावा, एमामी एग्रो ने विकास मित्तल को स्ट्रैटेजिक बिजनेस एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया है, जो कंपनी को HoReCa और फूड सर्विसेज़ सेगमेंट में तेज़ी से विकास हासिल करने में मार्गदर्शन करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in