मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रहा चुनाव आयोग : सौगत राय

मतदाता सूची संशोधन को लेकर बढ़ा सियासी विवाद
मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रहा चुनाव आयोग : सौगत राय
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में मतदाता सूची में विशेष संशोधन (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा इस प्रक्रिया के पक्ष में है, जबकि अधिकांश विपक्षी दल इसकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ तृणमूल नेता सौगत राय ने शनिवार को चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

सौगत ने कहा, नीतिगत तौर पर हम एसआईआर को स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन जिस तरीके से इसे लागू किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है। हमें आशंका है कि एसआईआर के नाम पर कई वोटरों के नाम हटाए जाएंगे। हम इसका विरोध कर रहे हैं और करेंगे। चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है। इससे पहले सौगत राय ने कहा था कि चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन होना सामान्य बात है और इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्न में एसआईआर को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग की आलोचना की थी, जिससे पार्टी के अंदर असमंजस की स्थिति देखी गयी थी। हालांकि, सौगत राय ने भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खुद खगेन मुर्मू से मिलने गयीं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना से तृणमूल को कोई लेनादेना नहीं है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in