

कोलकाता : वेस्ट पोर्ट थानांतर्गत हाइड रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम रियाज खान (55) है। वह बर्न फल्ड रोड इलाके का निवासी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7.15 बजे जब रियाज उक्त रास्ते से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में रियाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है।