पेड़ को काट कर हटाते हुए डीएमजी कर्मी
कोलकाता सिटी
एक्साइड क्रॉसिंग के निकट कार पर गिरा पेड़
कोलकाता : भवानीपुर थानांतर्गत एक्साइड क्रॉसिंग के निकट एक विशालकय पेड अचानक सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया। इस दौरान खड़ा एक बाइक सवार भी पेड़ के नीचे दब गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उद्धार कर अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है। व्यस्त सड़क पर पेड़ गिरने से इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएमजी कर्मियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। हादसे में बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

