एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

डीएम अभिषेक कुमार तिवारी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैली में शामिल हुए, साथ में हैं राज्य मंत्री दीपंकर जाना व अन्य
डीएम अभिषेक कुमार तिवारी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैली में शामिल हुए, साथ में हैं राज्य मंत्री दीपंकर जाना व अन्य
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नामखाना ब्लॉक स्थित नारायणीतला धनेश्वर शिक्षा सदन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री दीपंकर जाना, दक्षिण 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार तिवारी, सुंदरबन जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (विकास) भास्कर पाल, दक्षिण 24 परगना के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), सागर के विधायक सुमंत मंडल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

डीएम अभिषेक कुमार तिवारी वक्तव्य रखते हुए, साथ में हैं राज्य मंत्री दीपंकर जाना व अन्य
डीएम अभिषेक कुमार तिवारी वक्तव्य रखते हुए, साथ में हैं राज्य मंत्री दीपंकर जाना व अन्य

जागरूकता रैली से दिया हरित भविष्य का संदेश

रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in