

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : भारतीय सामाजिक उद्यमी, शिक्षाविद् एवं लेखक Imran Zaki को बैंकॉक के Royal Thai Army Club में आयोजित 8वें World Meet International Awards 2026 के दौरान इंडोनेशिया के King Sany Wijaya द्वारा “इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर पीस, ह्यूमैनिटी एंड सोशल सर्विस” से सम्मानित किया गया।
यह समारोह International Diplomatic Cooperative Organization (IDCO) द्वारा आयोजित किया गया था तथा World Martial Artists Council के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 52 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
यह सम्मान शांति, मानवता और समाज सेवा के क्षेत्र में इमरान जाकी के उल्लेखनीय योगदान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।