

कोलकाता : अभिनेत्री और पूर्व सांसद नुसरत जहां चुनाव नहीं लड़ रही हैं, फिर भी चुनाव से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। ED ने उन्हें फ्लैट देने के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में फिर से तलब किया है।
राजारहाट में फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसे लेने का आरोप है।
जिस कंपनी ने ये प्रोजेक्ट बनाया था, उसमें नुसरत जहां डायरेक्टर बताई जा रही हैं।
ED के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों की जांच में नए सबूत सामने आए हैं, इसलिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है।
नुसरत को 22 अप्रैल को कोलकाता के ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया।
उन्होंने कहा कि वह उस समय दिल्ली में होंगी, इसलिए पूछताछ दिल्ली में की जाए।
लेकिन ED ने यह मांग खारिज कर दी और साफ कहा कि मामला कोलकाता का है, इसलिए उन्हें कोलकाता में ही पेश होना होगा।
2023 में भी ED ने नुसरत जहां से लगभग 6 घंटे पूछताछ की थी।
आरोप था कि 2014-15 में एक कंपनी ने 400 से ज्यादा बुजुर्गों से करीब 5.5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति लिए थे।
बदले में 1000 स्क्वायर फीट का फ्लैट देने का वादा किया गया था।
लेकिन लोगों को न फ्लैट मिला, न ही पैसा वापस मिला।
नुसरत ने उस समय कंपनी में डायरेक्टर होने की बात नकारी थी।