नगरपालिका मामले में 2 मंत्रियों को ईडी ने किया तलब

ED.
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच में ईडी फिर सक्रिय हो गया है। इस मामले में राज्य के दो मंत्रियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ED सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक को 6 अप्रैल (सोमवार) और दूसरे को को 9 अप्रैल (बुधवार) को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि, इन दोनों नेताओं के उस दिन पहले से राजनीतिक कार्यक्रम तय हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इन नेताओं पर ईडी की कार्रवाई हुई है।

अक्टूबर 2023 में इसी मामले में पूछताछ हुई थी और उनके घर पर तलाशी भी ली गई थी। भर्ती घोटाले की जांच की शुरुआत CBI ने की थी। इस दौरान कारोबारी अयन शील को गिरफ्तार किया गया था। उनके सॉल्टलेक ऑफिस से OMR शीट्स (उत्तरपुस्तिकाएं) बरामद हुईं, जिससे पता चला कि नगरपालिकाओं में हुई भर्ती में भी गड़बड़ी हुई है। जांच में सामने आया कि अयन शील की कंपनी OMR प्रोसेसिंग का काम संभालती थी और इसी के जरिए कथित तौर पर अनियमित तरीके से नौकरियां दी गईं। बाद में अवैध धन लेन-देन की जांच के लिए ईडी भी इस मामले में शामिल हुई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in