ईडी ने पूर्व डीसीपी की 2.70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

जबरन जमीन हड़पने के मामले में हुई कार्रवाई
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

कोलकाता : ईडी ने कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास और उनके परिवार के सदस्यों की 2.70 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने जून में शांतनु को एक मामले में गिरफ्तार किया था, जो जबरन जमीन हड़पने और इस मामले के मुख्य आरोपी सोना पप्पू से जुड़ा है। ईडी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में कोलकाता में तीन फ्लैट और मुर्शिदाबाद के कांदी में एक जमीन का टुकड़ा शामिल है। एजेंसी का आरोप है कि सिन्हा विश्वास ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपराध से प्राप्त 2.9 करोड़ रुपये की रकम हासिल की, उसे छिपाया और अपने पास रखा। एजेंसी ने दावा किया कि इनमें से कई संपत्तियां अलग-अलग कंपनियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर रखी गई थीं। कोलकाता के होसेनपुर में दो फ्लैट एक कंपनी के नाम पर लिए गए थे। एजेंसी के अनुसार, कालीघाट पुलिस स्टेशन में ओसी के पद पर रहते हुए, शांतनु के इस मामले के एक अन्य आरोपी, जय एस. कामदार के साथ करीबी संबंध बन गए थे। आरोप है कि शांतनु ने जमीन हड़पने और जबरन वसूली जैसी कामदार की ‘गैर-कानूनी गतिविधियों’ में उसकी मदद की थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News